जन्माष्टमी के त्योहार पर मेजा कोतवाली परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया

रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज / मेजा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को मनाने के लिए कोतवाली में बने मंदिर में ही झांकी भी बनाया गया है। इस बार थाना प्रभारी मनोज पाठक के नेतृत्व में  जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व बहुत ही अलग है। इस बार थाना क्षेत्र के गणमान्य लोगों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर निमंत्रण देकर बुलाया गया है। थाना परिसर मे भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। वही कार्यक्रम में सुजीत और मनजीत तिवारी बंधुओं ने अपने गायकी की आवाज से पहुंचे श्रोताओं का मन मोह लिया।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*