938 स्थलों पर गड्ढे तैयार, लगेंगे 25 लाख पौधे

फतेहपुर: बृहद पौधा रोपण अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है, शुक्रवार को जिले भर के 938 स्थलों में 25 लाख पौधे रोपे जाएंगे। गुरुवार की देर शाम तक जहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया वहीं अगले दिन के लिए जिम्मेदारियां बांटी गयी। शासन ने पौधा रोपण अभियान की निगरानी के लिए वाणिज्यकर कमिश्नर अमृता सोनी को जहां नोडल अधिकारी बनाया है, वहीं वह अभियान का हिस्सा भैरमपुर गांव में बनेंगी और इसके बाद जिले भर के उन प्वाइंटों का निरीक्षण करेंगी जहां पौधा रोपण किया जा रहा है।

वन विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपने 32 स्थल तैयार किए हैं, जहां गड्ढा खोदने के साथ ही पौधों को पहुंचा दिया गया है। वन विभाग ने दो से दस हेक्टेयर की भूमि हर स्थल पर पौधा रोपण के लिए चिन्हित की है। जिसमें करीब सवा तीन लाख पौधे रोपे जाएंगे। प्रभारी डीएफओ पीएन राय ने बताया कि उनके विभाग ने अतरहा, अमाव, बरकतपुर, बसवा, बेलावां, बिक्रमपुर, बुदवन, दतौली, दफ्सौरा, देमवई, देवरानार, कारीकान, कटोघन, खरैई, कोट, कुकेडी, महोई, मानिकपुर, सगौंना पुर आदि में पौधे रोपने की तैयारी की गयी है। डीएम संजीव सिंह ने देर शाम पौधा रोपण अभियान की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। कहा कि अफसरों को चुनाव की तरह जिम्मेदारी बांटी गयी है, उसी प्रकार अफसर व कर्मचारी जिम्मेदारी निभाएं और अभियान को सफल करे। जिन विभागों में अभियान के प्रति लापरवाही पाई जाएगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पितरों के नाम लगाएं पौधा, करें सेवा: साध्वी

पौधा रोपण अभियान को लेकर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अफसरों व कर्मचारियों के साथ आम जनता से अपील की है कि वह पितरों के नाम से एक पौधा लगाए और उसकी सेवा करे। यही पितरों के लिए सच्ची श्रंद्धाजलि होगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को स्व. सुषमा स्वराज के नाम से एक पौधा रोपित करने की अपील की। ग्राम विकास अधिकारियों और पंचायत सचिवों को संकल्प दिलवाया कि वह बिना सरकारी बजट के अपने अपने स्त्रोतों से एक एक पौधे पर ट्री गार्ड लगवाएंगे ताकि उनकी सुरक्षा हो सके। घर घंटे आएगा पौधा रोपण रिजल्ट: सीडीओ

सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा कि किस प्वाइंट पर कितने पौधे लगे इसकी जानकारी हर घंटे अपडेट होगी। पौधा रोपण अभियान के लिए 57 सेक्टर अधिकारी 938 पीठासीन अधिकारी और 27 नोडल अधिकारियों को लगाया गया है। यह पूरे दिन सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे। हर घंटे राज्य मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। ..तो फिर स्कूलों के पास पौधे ही नहीं

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*