ग्राम प्रधान आंधी के अगुवाई में किया गया वृक्षारोपण

मांडा /प्रयागराज: मांडा ब्लॉक क्षेत्र में प्रधान द्वारा तीन हजार अलग अलग किस्म का पौधरोपण किया गया। यह पौधरोपण ग्रामसभा के कई तालाबो में किया गया।
माण्डा ब्लाक के आँधी ग्रामप्रधान गौरीशंकर यादव की अगुवाई में उक्त ग्रामसभा के द्रुपडिया तालाब, ठाकुर तालाब, यादव तालाबों पर शीशम, लिप्ट्स, सागवन, इमली, बेल, सहजन, बांस, अमेरिकन ट्विस्टर, नीम, यूको, कन्जी समेत अलग अलग किस्म के तीन हजार पौधे लगाए गए। उक्त प्रधान ने कहा कि वृक्ष ही मनुष्य को जीवन यापन करने में ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, प्रत्येक व्यक्ति को एक एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। पौधरोपण के दौरान शशिकांत, फुलेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार, डॉ अभय पटेल, रामानंद, विजय कुमार, सुरेश कुमार, राधेश्याम, विजयकांत, रामदीन, राकेश कुमार समेत कई लोग रहे।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*