यमुना नदी के पुलों का निर्माण तीन साल से बंद

फतेहपुर। यमुना नदी के दो पुलों का निर्माण आठ साल से अधूरा है। करीब तीन साल से इन पुलों का निर्माण पूरी तरह से बंद है। इन पुलों को पूरा करने के लिए सेतु निगम ने डेढ़ गुना ज्यादा का एस्टीमेट बनाकर दिया है। जो शासन में लंबित पड़ा है। बांदा, चित्रकूट का सफर आसान होगा, इस बात की उम्मीद संजोए बैठे लोगों में आस खत्म होती जा रही है। पुल बनाने के लिए लगी मशीनें भी कार्यदायी संस्था लेकर चली गई हैं।

बसपा शासनकाल में यमुना नदी दो पुलों को बनाने की मंजूरी हुई थी। कौहन-मरका में पुल बनने से असोथर, थरियांव क्षेत्र के लोगों का बांदा, बबेरू जाना आसान हो जाएगा। औगासी यमुना पुल गाजीपुर, जिला मुख्यालय को बबेरू, चित्रकूट और मध्य प्रदेश को सीधे जोड़ता है। जब पुल निर्माण शुरू हुआ था, तो क्षेत्रीय लोगों में खुशी थी। इसकी एक वजह यह भी है कि यमुना तटवर्ती गांव के लोगों की रिश्तेदारी भी बांदा जिला के तटवर्ती गांवों में हैं। आसपास के ग्रामीणों की मानें तो इन पुलों के निर्माण में शुरू से ही मनमानी हुई है। बसपा शासनकाल में पुल का निर्माण कुछ हुआ है, लेकिन सपा के कार्यकाल में कछुआ चाल में पुल बनाया गया है। मौजूदा सरकार में भी इन पुलों के निर्माण को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। 

औगासी घाट में वर्ष 2011 नवंबर में सेतु निगम की फतेहपुर इकाई ने पुल निर्माण शुरू किया। सेतु निगम के मुताबिक 28 खंभों वाले इस पुल में 22 खंभे बन गए हैं, जबकि छह खंभे अधूरे हैं। नदी में अब कोई नया पिलर नहीं बनना है। यहां 87 फीसदी काम भी पूरा हो चुका है। करीब तीन साल से काम बंद है। 

इसी प्रकार कौहन-मरका पुल का निर्माण 13 सितंबर वर्ष 2011 में शुरू हुआ था। इस पुल की लंबाई 525 मीटर रही है, लेकिन बाद में 100 मीटर और बढ़ा दिया गया था। 38 करोड़ 94 लाख रुपये से पुल का निर्माण होना था, लेकिन तीन साल पहले कार्यदायी संस्था ने 65 करोड़ रुपये का रिमाइंडर शासन को भेजा था। तब से पुल का निर्माण बंद है। इसमें कार्यदायी संस्था को 38 करोड़ रुपये मिल गए हैं। 

अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता का कहना है कि यमुना नदी के दोनों पुल व गाजीपुर से विजयीपुर मार्ग अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्य हैं। प्रमुख सचिव की बैठक में दोनों पुलों का निर्माण कराने के लिए लिख कर दिया गया है। शासन से जल्द ही पुल निर्माण के लिए बजट आवंटित हो जाने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*