असहायों की लड़ाई लड़ेगी शिवसेना

शिवसेना के नवनियुक्त जिला प्रमुख ने स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं से से कहा कि गरीबों व असहायों की लड़ाई लड़ने में कोई कसर न छोड़ी जाए। साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने की बात कही।
जिला प्रमुख ज्ञान सिंह का प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने शहर की सीमा पर नारेबाजी के बीच फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। जिसके बाद जिला प्रमुख ने कहा कि जल्द ही जिले के सभी गांव, मजरों व बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी की नितियों व रीतियों से आमजनमानस को अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। कहा कि शिवसेना जनता के हितों की लड़ाई लड़ने में कोई कोर कसर नहीं रखेगी, चाहे उसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े। प्रदेश सचिव चंदन सिंह चौहान ने कहा कि शिवसैनिक सक्रियता दिखाते हुए जनहित के लिए काम करें, कहा कि यदि जनहित के काम के दौरान शासन प्रशासन से भी भिड़ना पड़े तो संकोच न करें। इस मौके पर डा.सुशील त्रिपाठी, मयंक शर्मा, विजय सेंगर, अरिमर्दन सिंह, श्रवण दीक्षित, पूजा, देवेंद्र, सोनू ठाकुर, अंगद, जान्हवी आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*