ट्रक चालकों से वसूली की जांच शुरू
रायबरेली। ट्रक चालकों से वसूली किए जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। एसपी ने सीओ डलमऊ से जांच रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद घूस लेने वाले सिपाहियों और होमगार्डों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मुराईबाग चौकी इंचार्ज और डलमऊ कोतवाल की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।
गौरतलब है कि शनिवार को मुराईबाग चौकी के पास ट्रक चालकों से वसूली का वीडियो वायरल हु्आ था। नो इंट्री लागू होने के बाद भी रुपये लेकर वाहनों को पास कराया जा रहा था। मुराईबाग चौकी इंचार्ज और कोतवाल के शह पर यह खेल चल रहा था। अब एसपी ने सीओ से प्रकरण की जांच करके रिपोर्ट मांगी है।
एसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि ट्रक चालकों से पुलिस कर्मियों की ओर से घूस लेने का मामला गंभीर है। अमर उजाला में छपी खबर को संज्ञान में लेते हुए सीओ डलमऊ आरपी को जांच करके पूरे प्रकरण की रिपोर्ट जल्द तलब की गई है। जो भी पुलिस कर्मी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। मुराईबाग, डलमऊ चौकी इंचार्ज के अलावा डलमऊ कोतवाल की भूमिका की पड़ताल कराई जा रही है। ऐसा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033