जाति बंधन तोड़ प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी
किशनपुर : कस्बा स्थित फाल्गुनगिरि मंदिर प्रांगण में प्रेमी युगल ने जाति बंधन को तोड़ते हुए शादी रचा ली। इस मौके पर दोनों के परिजन मौके पर मौजूद रहे।
क्षेत्र के पहाड़पुर गांव से भागे प्रेमी युगल ने दोनों परिवारों की रजामंदी से मंदिर में शादी रचाते हुए एक-दूजे को जीवन साथी चुना। गांव निवासी राजकुमार शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र झल्लर शर्मा का पड़ोसी गैर बिरादरी की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे को बहुत पसंद करते थे। परिजनों की रोकटोक पर प्रेमी युगल घर से दिल्ली भाग गए थे। युवती के पिता छेदी पासवान ने प्रेमी के विरुद्ध किशुनपुर थाने में बेटी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार सुबह प्रेमी युगल एक-दूजे का हाथ थामे हुए थाने पहुंच गए। प्रेमी युगल ने पुलिस कर्मियों को बताया कि वह दोनों बालिग हैं। दोनों के परिजनों को बुलाकर थानाध्यक्ष ने उन्हें समझाया। एसओ कमलेश पाल के समक्ष दोनों परिवारों ने शादी के लिए रजामंदी जाहिर की तो उन्हें फाल्गुनगिरि बाबा मंदिर प्रांगण भेजा गया। यहां पर प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को वर माला पहनाकर शादी रचाई।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033