सार्वजनिक शौचालय बदहाल, स्वच्छता बेमानी

फतेहपुर। लखनऊ रोड,  रामगंज पक्का तालाब पर बने सार्वजनिक शौचालय नप प्रशासन के सफाई के दावों की पोल खोल रहे हैं। इन शौचालयों में अंदर साफ-सफाई का अभाव है। इस कारण मजबूरी में लोग इन्हें नाक पर रूमाल लगाकर प्रयोग करने को मजबूर है। तो कई स्थानों पर उनका उपयोग भी सही ढंग से नहीं हो पा रहा है।

सफाई के दावों के बारे में शहर के रामगंज,  पक्का तालाब पर बने सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति को देखा। शौचालयों के बाहर तो रंगाई पुताई दिखी लेकिन शौचालयों में अंदर पानी तक की व्यवस्था नहीं है। शौचालय में हाथ धोने के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे सार्वजनिक कामों के लिए लगातार निगरानी की जानी चाहिए ताकि अव्यवस्था को बिगड़ने से पहले ही दुरुस्त की जा सके।

शासन प्रशासन द्वारा अनुशासन नही है कि जिससे अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से कर सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से सामुदायिक शौचालय बना है अभी तक सफाई नही हुई है। शौचालय के ऊपर टंकी तो है पर पानी का पता नहीं है। कोई संचालन कर्ता न होने के अभाव मे सामाजिक सामुदायिक सुलभ शौचालय केंद्र आज स्वयं मजाक बनते नजर आ रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*