बिजली विभाग की टीमों पर शिकंजा, विजिलेंस को नोटिस
फतेहपुर : बिजली चोरी बढ़ने से विभागीय अधिकारियों ने टीमों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। जिसमें जो भी टीम प्रभारी लक्ष्य के मुताबिक कटियाबाजों के कनेक्शनों का नियमतीकरण नहीं करा पा रहे है उन्हें कार्रवाई की परिधि में लाया जा रहा है। एमडी विद्युत गोविद राजू ने विजिलेंस टीम के प्रभारी को बिजली न रोके जाने पर नोटिस दी है। हालात यह है कि जिले में 45 फीसद बिजली चोरी इन दिनों हो रही है।
पनकी पावर हाउस कानपुर से जिले को महीने में 10-12 करोड़ की बिजली आपूर्ति की जाती है। यह बिजली सदर, खागा व बिदकी तहसील के सभी चालू विद्युत उपकेंदों के माध्यम से 3.50 लाख उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाती है। इसमें माह में 3.25 करोड़ कीमत की बिजली चोरी और लाइनलॉस में जा रही है, जिसमें औसतन लाइन लांस 12 फीसद है। वही दो माह पहले 1.25 करोड़ रुपये कीमत की बिजली चोरी जाती थी, लेकिन अब विभागीय अधिकारी बिजली चोरी बढ़ने की वजह टीमों की शिथिलता मान रहे है। विगत दिनों बनारस में मंडल स्तर की समीक्षा बैठक में हुई थी जिसमें जिले में बिजली चोरी व लाइनलॉस के बढ़ने पर अधिकारियों को चेतावनी जारी की गई है। गांवों में सर्वाधिक बिजली चोरी का मामला पाए जाने पर विभाग को ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा गया है।
सुस्त टीमें नपेगी, कटियाबाजो़ पर मुकदमा
-उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजली चोरी में अंकुश न लगा पाने वाले टीम प्रभारी एसडीओ व जेई कार्रवाई होगी। विजिलेंस टीम के खिलाफ विभागीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वही कटियाबाजों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - आनंद प्रकाश, एसई
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033