रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर से लाखों की चोरी

फतेहपुर। अलग-अलग जगह चोरों ने दो घरों से जेवर व नगदी समेत कई लाख का माल पार कर दिया। शहर के महाजरी मोहल्ले में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर का ताला तोड़कर चोर शुक्रवार रात कई लाख का माल चुरा ले गए। उधर, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष के घर से शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर जरूरी दस्तावेज और माल पार कर दिया।

शहर के महाजरी मोहल्ला निवासी अकील जाफरी कानपुर बेटे का इलाज कराने गए थे। वह एक माह पहले अलीगढ़ से रिटायर्ड हुए हैं। पड़ोसियों की सूचना पर शनिवार को घर पहुंचे। कमरों के ताले टूटे देखकर हैरान रह गए। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने बताया कि अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर पचास हजार की नकदी, करीब तीन लाख कीमत के जेवरात चोरी हुए हैं। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जांच की गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

उधर, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष के घर से शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर जरूरी दस्तावेज और माल पार कर दिया। वह त्रयंबकेश्वर से शनिवार शाम वापस आए, तब चोरी का पता लगा। 
शहर के सिविल लाइन महिला डिग्री कालेज निवासी रामदत्त मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह 25 जुलाई को परिवार समेत घूमने गए थे। उन्होंने बताया कि घर का गेट खुला हुआ था। कमरे में लगा ताला टूटा देखकर ही चोरी होने का पता लगा। उन्होंने 100 नंबर में पुलिस को सूचना दी। पुलिस काफी देर बाद आई। जिसके बाद कमरों में घुसे। सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का लॉकर से साढ़े 11 हजार नकदी, करीब ढाई लाख के जेवरात चोरी हुए है। पुलिस ने कोतवाली में तहरीर देने की बात कही। वह कोतवाली में आधे घंटे तक बैठे रहे। कोतवाल के आने पर मुराइनटोला चौकी से दो सिपाही पहुंचे। फोरेंसिक जांच कराना भी ठीक नहीं समझा। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*