गंगा नदी में डूबे युवक की तलाश के दूसरे दिन नाराज परिजनों नें NH-76जामकर दिघिया चौकी का किया घेराव

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
(प्रयागराज /मेजा)। नरवर चौकठा घाट पर डूबे युवक  की तलाश के दूसरे दिन नाराज परिजनों ने गोताखोरों को देर से पहुंचने की वजह से नेशनल हाईवे 76 पर जाम लगाकर दिघिया चौकी का घेराव कर दिया।बताते चलें कि मेजा थाना क्षेत्र के चौकठा घाट पर शुक्रवार के दिन साथियों संग मछली मारने गया युवक संदीप कुमार पुत्र बब्बू उम्र 21वर्ष अतरैला के साथियों नें बताया कि अचानक पैर फिसलने से गंगा नदी में डूब गया सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस नें स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश करवाई , लेकिन सफ़लता नही मिली । जिसकी तलाश को लेकर देर से गोताखोरों के पहुंचने पर नाराज परिजनों नें नेशनल हाईवे 76 पर जाम लगा दिघिया चौकी का घेराव किया ।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*