जांच में अनफिट रोडवेज बसें सड़क से हटेंगी

फतेहपुर : शासन के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन अरविद त्रिवेदी 21 बिदुओं पर रोडवेज बसों की जांच- पड़ताल कर रहे हैं, जिसमें पिछले सप्ताह की गई जांच में 22 बसों 8 में प्रेसरहार्न, मेडिकल किट, वाइपर, रिफ्लेक्टर, अग्निशमन यंत्र समेत कई उपकरण नहीं मिले। हादसों में कमी के लिए एआरटीओ प्रशासन ने जांच के सभी बिदुओं का अनुपालन करने के निर्देश एआरएम रोडवेज मक्खनलाल केशरवानी को दिए हैं। एआरटीओ प्रशासन ने रोडवेज की शेष बसों की जांच रविवार को और करेंगे।

जिले के डिपो से रोडवेज की 116 बसें मार्गो पर दौड़ रही है। इन सभी बसों की जांच एआरटीओ प्रशासन को 21 बिदुओं पर करना है। बसों की जांच इसलिए शासन करवा रहा है। जिससे हादसे कमी आए और यात्री सफल तरीके से यात्रा कर सके। हालांकि एआरएम रोडवेज ने बसों से सुरक्षित यात्रा के लिए कई खामियों को पहले ही दुरुस्त करा दिया है। लेकिन खामियां जांच में मिल रही है।

सभी बिदुओं में फिट होने पर ही दौड़ेंगी

-शासन द्वारा सुझाए गए सभी बिदुओं की जांच में फिट गई बसें मार्गों पर दौड़ पाएगी । इसीलिए जांच की जा रही है, जिससे रोडवेज की बसें हादसे का शिकार न हो सके और यात्रियों का सफर सुहावना रहे। - एके त्रिवेदी, एआरटीओ प्रशासन

डिपो से छूटती बसें - 116

गैर जिले के रूटों पर दौड़ती बसें-26

स्थानीय रूटों पर -90

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*