दुबई में रहने वाले परिवार के घर लाखों की चोरी
फतेहपुर। दुबई में रहने वाले एक परिवार के घर ताला तोड़कर चोर हीरे, सोने के जेवर समेत लाखों का माल समेट ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन कर लौट गई। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक चोर नगदी, जेवरात समेत करीब पांच लाख के माल पर हाथ साफ कर गए।
शहर के पत्थरकटा चौराहा एक्सिस बैंक के सामने गली आजाद नगर में अब्दुल हमीद का घर है। अब्दुल हमीद, उनका बड़ा बेटा अब्दुल कादिर, छोटा बेटा इमरान दुबई में कमाते हैं। इमरान के निकाह में दो माह पहले सभी लोग आए थे। इमरान अभी यहीं रुके हैं। इमरान ने बताया कि परिवार के जाने के बाद मकान में ताला बंद हो गया। उस मकान में अब्बू के आने पर अम्मी साथ रहती हैं। नए मकान में सामने ही वह परिवार सहित रहते हैं। अब्बू वाले मकान के दूसरी मंजिल के कमरे में बड़े भाई का सामान और अलमारी रखी है। भाभी रीनू कौशांबी के मंझनपुर मायके में हैं। अब्बू वाले मकान का सुबह ताला टूटा देखकर हैरान रह गए। अंदर सारे कमरों के ताले टूटे थे। सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर तोड़कर भाभी की हीरे की अंगूठी, 15 तोला सोने के जेवरात, चांदी ढाई सौ ग्राम जेवरात, रीति रस्मों में मिले 15 हजार रुपये समेत लाखों का सामान चोर चुरा ले गए। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है। उधर, चोरी की बढ़ती वारदातों से लोगों की नींद उड़ी है। स्थानीय लोगों ने गश्ती पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की सुस्ती के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। दनादन घटनाओं को अंजाम देकर चोर पुलिस के दावों की हवा निकाल रहे हैं। कोतवाल का कहना है कि पुलिस टीमें लगातार घटनाओं के खुलासे में लगी हैं। घटनाओं को अंजाम देने वाले जल्द पुलिस की गिरफ्तार करेगी।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033