नाले में उतराता मिला रिक्शा चालक का शव

गुरुवार को घर से निकले रिक्शा चालक का शव डाक बंगले के पीछे बने एक नाले में उतराता पाया गया। सूचना इलाकाई लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आबूनगर रेड्इया निवासी मुस्तफा उर्फ नानबच्चा रिक्शा चलाता था। वह गुरुवार को लगभग 11 बजे घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर परिजन उसकी खोजबीन में लग गए। शुक्रवार की सुबह लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले के पीछे गंदे नाले में एक शव उतराने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। मृतक के भाई करीम की मानें तो गुरुवार को उसके निकलने के बाद देर रात तक परिवार के लोग उसकी खोजबीन में लगे हुए थे। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। उधर, कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि उसे मिर्गी की बीमारी थी। सुबह उसे मिर्गी का दौरान आने से वह नाले में गिर गया। जिसे इलाज के लिए सदर भेजा गया था जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*