कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

हुसैनगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर सरैला गांव के समीप कल्यानीपुर मोड़ पर कोचिंग पढ़कर लौट रहे साइकिल सवार छात्र को कार ने टक्कर मार दिया। इससे छात्र की मौके पर मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ के आश्वासन के करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हो पाया।

थाना क्षेत्र के कल्यानीपुर निवासी रामप्रसाद पांडेय का बेटा अभिषेक पांडेय (19) जेडी इंटर कालेज हुसैनगंज में कक्षा 10वीं में पढ़ता था। रविवार को छात्र रोज की तरह हुसैनगंज में ही कोचिंग पढने गया था। सुबह करीब 11 बजे कोचिंग पढने के बाद छात्र साइकिल से घर वापस लौट रहा था। लखनऊ रोड पर गांव के मोड के समीप लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार आल्टो कार ने साइकिल सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से छात्र की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर घटना स्थल ग्रामीण जमा हो गए और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान क्षेत्रीय पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सदर राहुल कश्यप विश्वकर्मा और सीओ केडी मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भीड को समझा बुझाकर कार सवारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ उचित मुआवजा न्लाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भीड का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद भीड ने जाम खोला। इस दौरान मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी भीड लगी रही। यातायात बहाल कराने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। छात्र की मौत से मां कमला देवी, बड़े भाई विनय और विनीत का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष ऋषीकांत प्रधान ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार कब्जे में ले गई है। बड़े भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*