महराजगंज कोतवाली के दीवान का घूस लेते हुए वीडियो वायरल

रायबरेली। सीएम की सख्ती के बाद भी पुलिस वाले नहीं सुधर रहे, बल्कि खाकी को शर्मसार करने में जुटे हैं। महराजगंज कोतवाली में तैनात दीवान का एक वीडियो वायरल हो हुआ है, जिसमें वह एक फरियादी से घूस लेते हुए दिख रहा हैं। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ महराजगंज विनीत सिंह को सौंपी है।

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक फरियादी किसी काम के सिलसिले में महराजगंज कोतवाली गया था। दीवान नरेंद्र सिंह ने उसे एक दस्तावेज दिया और उसके बदले घूस लिया। किसी ने यह वीडियो बना लिया और उसे रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया है। 

एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दीवान नरेंद्र सिंह के घूस लेते हुए वीडियो वायरल होने का मामला जानकारी में आया है। सीओ महराजगंज से पूरे प्रकरण की जांच करके रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर दीवान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ का कहना है कि दीवान के घूस लेने के प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द वह अपनी रिपोर्ट एसपी को देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*