डीएलएड सेकंड सेमेस्टर परीक्षा के लिए बने चार केंद्र
फतेहपुर। डीएलएड सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई हैं। वर्ष 2018 बैच के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम घोषित हो गया है। कुल 2360 प्रशिक्षुओं के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिवसीय परीक्षा 14 अगस्त से प्रस्तावित है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने 2018 बैच के डीएलएड प्रशिक्षुओं की सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। परीक्षा में 2017 बैच के अनुत्तीर्ण प्रशिक्षु भी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए मां रामश्री उदयभान सिंह इंटर कालेज आबू नगर, चंद्रदेव मौर्य इंटर कालेज लक्ष्मनपुर गाजीपुर रोड, मां सुंदरमती बालिका इंटर कालेज राधा नगर और राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा 14, 16 और 17 अगस्त को प्रस्तावित है। हालांकि अभी तक परीक्षा तिथियों की अधिकृत संस्तुति परीक्षा नियामक से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को नहीं प्राप्त हुई है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डायट प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं की संख्या का ब्योरा देकर परीक्षा केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं। तीन परीक्षा केंद्र शहर के मध्य और एक परीक्षा केंद्र गाजीपुर रोड ग्रामीण क्षेत्र में बना दिया गया है। परीक्षा केंद्र और कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था करना माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है और परीक्षा की निगरानी डायट स्वयं करता है।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033