चोरी की आठ बाइकों के साथ सरगना हत्थे चढ़ा

फतेहपुर : बिदकी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात ईदगाह के पीछे बाग से बेचने की फिराक में खड़े संदिग्ध को दबोचा। पूछताछ में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का सरगना निकला। जबकि मौके से उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की। इसमें अधिकतर बाइकें में नंबर प्लेट मिटे हुए थे। हत्थे चढ़े सरगना ने बताया कि वह करीब एक वर्ष से बाइक चोरी कर रहा है और उरई, जालौन, घाटमपुर, जहानाबाद व फतेहपुर से बाइकों को चोरी कर बेचने की फिराक में था। बाइकों को 5 से 15 हजार रुपये तक बेचने की योजना थी।

एएसपी पूजा यादव के निर्देश पर सीओ बिदकी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली निरीक्षक नंदलाल सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने देर रात ईदगाह के पीछे बगीचे में छापा मारकर वाहन चोर सरगना ज्ञान सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी ग्राम डांडा अमौली थाना जाफरगंज को धर दबोचा जबकि इसका साथी मान सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी डांडा अमौली थाना जाफरगंज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बाग से पुलिस ने काले रंग की अपाचे, लाल-काले रंग की पैशन प्रो, काले रंग की प्लेटिना, नीले रंग की डिस्कवर बजाज, स्लेटी रंग की टीवीएस अपाचे, काले रंग की एक्ससीडी व काले रंग की हीरो हांडा साइन है जिसमें अधिकतर गाड़ियों में नंबर नहीं था। जिससे चेचिस नंबर से पुलिस बाइक मालिकों की पहचान करवा रही है।

पुलिस लाइन में उन्होंने जानकारी देते हुए एसपी रमेश ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए पांच हजार रुपये से पुरुस्कृत कर दिया। एसपी ने कहा कि अंतरजनपदीय सरगना ज्ञान सिंह व उसके फरार साथी मान सिंह पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

किशोरी भगाने में सरगना गया था जेल
बिदकी प्रभारी निरीक्षक नंदलाल सिंह का कहना था कि हत्थे चढ़ा सरगना ज्ञान सिंह एक किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में बांदा जिले के अतर्रा थाने से जेल गया था। उसके बाद इसके खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है। कहा कि करीब एक वर्ष से जिले समेत पड़ोसी जिलों से बाइक चोरी कर बेंचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*