सांड़ के हमले से किसान की मौत
गाजीपुर(फतेहपुर)। खेसहन गांव में अन्ना सांड़ के हमले से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
खेसहन गांव निवासी शिवलाल (65) की शादी नहीं हुई थी। वह अपने भतीजे सुरेश के साथ रहकर खेती करते थे। सोमवार की शाम जंगल शौच के लिए गए थे। रास्ते में अन्ना सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ से बचाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। मंगलवार की सुबह घर में ही शिवलाल की मौत हो गई। गाजीपुर थानाध्यक्ष संदीप तिवारी का कहना है कि किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033