हर गांव में लेखपाल तैयार करें ग्राम संपत्ति रजिस्टर
फतेहपुर : राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की कार्य दो दिवसीय कार्यदक्षता कार्यशाला का समापन रविवार को विकास भवन सभागार में हुआ। डीएम संजीव सिंह, एडीएम पप्पू गुप्ता ने कर्तव्य बोध कराकर हदबंदी, नक्शा दुरस्ती, भूमि पैमाइस, दस्तावेज की कमी दूर करना, सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करके वापस ग्राम सभा में दर्ज कराने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने हर लेखपाल को ग्राम सभा में संपत्ति रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया। भरोसा दिया कि लेखपाल न्याय संगत कार्य करे प्रशासन उनके सहयोग में हर कदम साथ खड़ा मिलेगा।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि राजस्व विभाग का मूल कार्य अभिलेखों को दुरस्त रखना है, लेकिन अनदेखी के चलते राजस्व रिकार्ड से छेड़छाड़ होती रही है जिससे इस विभाग की साख आम जनता से लेकर सरकार के समक्ष तक गिर गयी है। लेखपाल रोस्टर बनाकर अपने क्षेत्र के गांवों में जाये और पुलिस से समन्वय करके समस्याएं निस्तारित करें। कहा कि ऐसी कार्यशालाएं तहसीलों में भी आयोजित होगी ताकि संग्रह अमीन और चकबंदी लेखपालों को भी प्रशिक्षित किया जा सके। एडीएम ने कहा दक्षता कार्यशाला प्रशासन की एक पहल है, जिसे उन्होंने अपनी 26 साल की नौकरी में अन्य किसी जिले में नहीं देखा है। यह डीएम का स्वयं प्रयास है कि जन मानस को इससे अधिक फायदा दिया जाए। प्रशिक्षण में एएसडीएम प्रहलाद सिंह, तहसीलदार शिवभूषण मिश्र, सहायक शासकीय अधिवक्ता राजस्व सुघर लाल, मनीषा गुप्ता, हनुमान प्रसाद अपनी अपनी बात प्रमुखता से रखी। लेखपाल इन कामों पर करें फोकस
-तालाबों को मनरेगा से खोदवाएं और पौधारोपण कराएं।
-आइजीआरएस की लंबित शिकायतों को प्राथमिकता पर निपटाएं।
-जो भी रिपोर्ट लगाएं मौके पर जाकर मुआयना करके लगाएं।
-अभियान चलाकर एक सप्ताह में हदबंदी के मामले खत्म करें।
-अवैध शराब निर्माण पर नजर रखें, गोपनीय सूचना देकर कार्रवाई कराएं।
-वरासत व भूमि विवाद के रजिस्टर बनाएं हर मामला उसमें दर्ज करें।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033