हुनर की पाठशाला में निखर रहा स्वावलंबन

रवींद्र प्रताप सिंह, फतेहपुर : सशक्त नारी से समाज, परिवार व देश समुन्नति की राह पर आगे बढ़ सकता है। इस परिभाषा को साकार कर दिखाया शहर के वर्मा चौराहे पर रहने वाली एक आम महिला माधुरी साहू ने। शुरुआत में उन्हें उपहास सहना पड़ा लेकिन कर्तव्यपथ पर बढ़े कदम कभी नहीं रुके। 15 वर्ष पहले शुरू की गई मुहिम में अभी भी शिद्दत से जुटी हैं। सिलाई, कढ़ाई, पेंटिग सहित फैशन डिजाइनिग व ब्यूटीशियन का हुनर बताकर अब तक सैकड़ों महिलाओं को स्वावलंबी बना चुकी हैं, जो स्वयं का केंद्र चलाकर सम़ृद्धि की राह पर आगे बढ़ चली हैं।

वर्मा चौराहे पर निखार ब्यूटी ट्रेनिग एवं हस्तशिल्प कला केंद्र चलाने वाली माधुरी साहू ने बताया कि वर्ष 2004 में अचानक मन में विचार आया कि चूल्हा-चौका तक सीमित रहने से क्या फायदा? क्यों न आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ काम किया जाए। इसके बाद भारत सरकार के कार्यक्रम से जुड़कर निश्शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद पड़ोस की महिलाओं व छात्राओं को निश्शुल्क सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, पेंटिग आदि का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया। अब तक एक हजार से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दे चुकी हैं, इनमें करीब एक सैकड़ा महिलाएं स्वयं का केंद्र खोलकर स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ गई हैं।

------------

इन महिलाओं ने खुद का केंद्र खोला

कल्याणी, सुशीला व उन्नति ने मेहंदी डिजाइनिंग तो फीरोज फातिमा ने ज्वेलरी मेकिग केंद्र खोला है। मनु, रुचिका, आरती, प्रिया, प्रज्ञा, रोशनी, सुनैना, रीता व प्रियंका विभिन्न स्थानों पर सिलाई-कढ़ाई व पेंटिग केंद्र संचालित कर रही हैं। गाजीपुर कस्बे में केंद्र चलाने वाली ममता ग्रामीण छात्राओं व महिलाओं को प्रशिक्षित कर रही हैं।

-----------

पुरस्कार व सम्मान से नवाजी गई

माधुरी साहू को वर्ष 2017 में सामाजिक उत्थान व महिला सशक्तीकरण के लिए हार्ड वर्किंग वूमेन सम्मान व पावर विग्स कमांडर सुमन रावत द्वारा प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। सदर विधायक द्वारा व्यक्तित्व सम्मान, ग्राम भारती जन कल्याण समिति द्वारा प्रशस्तिपत्र, वर्ष 2018 से आइटीआइ की ब्रांड एम्बेसडर के अलावा करीब एक दर्जन सम्मान व पुरस्कार पा चुकी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*