ओवरब्रिज पर निकली सरिया से घट सकती है दुर्घटना प्रशासन मौन
रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा
(प्रयागराज /मेजारोड) मेजा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 76 के मेजारोड के समीप बने ओवरब्रिज पर सरिया निकलने से राहगीरों को हो रही मुसीबत । राहगीरों की माने तो जिस तरीके से सरिया बाहर दिखाई दे रही है जिसकी वजह से बाइकों में फंसने का भी खतरा बना हुआ है जबकि इस रोड पर हजारों गाड़ियों का रोजाना आवागमन है । जिसकी वजह से कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना । जबकि अभी दो महीने पहले ही लोक निर्माण विभाग द्वारा ओवरब्रिज पर खुदाई कर कंक्रीट बिछाई गई थी लेकिन उसके बाद ही कंक्रीट उखड़ने की वजह से सरिया दिखाई दे रही है । इस पर कोई भी अधिकारियों की नजर नही पड़ रही है ।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033