स्वॉट टीम ने मोबाइल छिनैती का आरोपी दबोचा

फतेहपुर। मोबाइल छिनैती की घटनाओं में झारखंड का गैंग होना सामने आया है। गैंग को संरक्षण खास पेशे से जुड़े हुए लोग दे रहे थे। पुलिस के हाथ एक आरोपी आया है। उसके बाकी साथी भाग निकले हैं। आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके से स्वॉट टीम ने झारखंड प्रांत के साहेबगंज निवासी मिथिलेश को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस इनके रहने के ठिकाने में छापेमारी को पहुंची। जहां से गैंग के सदस्य गायब हो चुके थे। टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। उनकी लोकेशन खंगाली गई। वह प्रयागराज के आगे निकल चुके थे। टीम काफी दूर तक पीछा किया। उनका सुराग नहीं लगा। इधर आरोपी मिथिलेश के लिए टीमों से कुछ लोगों ने मामले को रफादफा करने के लिए संपर्क साधा। हालांकि कोई बात नहीं बन सकी। स्वॉट प्रभारी एनके नागर ने बताया कि गैंग के सदस्य लोगों से कई मोबाइल छीन चुके हैं। छीने मोबाइल बंगाल, बिहार, झारखंड भेज देते हैं। यहां तक उनके पार्ट्स अलग कर बेचते हैं। मामले की जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*