बाइक चोरों के युवा गैंग का खुलासा

फतेहपुर। हुसैनगंज थाने और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में बाइक चोरों के युवा गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पांच आरोपियों से नौ बाइकें बरामद की हैं। बाइकें खागा, बिंदकी के खजुहा, शहर से चुराई गई थी। आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेजा।

पुलिस लाइन में एसपी रमेश ने बताया किटीमों को बाइक चोरों का पता लगाने के लिए लगाया गया था। हुसैनगंज थानेदार निशिकांत राय, स्वॉट प्रभारी एनके नागर, सर्विलांस सेल के बीएल सिंह, स्वॉट टीम के पंकज सिंह, इंद्रजीत यादव, अतुल त्रिपाठी ने गिरफ्तारी व बरामदगी की। हुसैनगंज थाने के बहबलपुर गांव के पास पा ंच आरोपियों को बाइकों के साथ पकड़ा गया। निशानदेही पर चार बाइकें जंगल में छिपाकर रखी हुई बरामद की गई। आरोपी बाइकों को नंबर प्लेट और चेचिस नंबर घिसकर 15 से बीस हजार रुपये में बेचते थे। 
धरपकड़ में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र रैदास का बेटा शैलेंद्र कुमार, शहर के आबूनगर निवासी राकेश का बेटा रितिक उर्फ सनी, नउवाबाग भरहारा निवासी छोटेलाल का बेटा अमित मौर्या, मलवां थाने के उमरापुर निवासी दिवंगत उमाशंकर का बेटा मोहित पटेल उर्फ सुनामी, शहर कोतवाली के उधन्नापुर निवासी फूलचंद्र का बेटा देवा पटेल गिरफ्तार हुआ है। देवा के पिता फूलचंद्र ने दो दिन पहले बेटे के अपहरण की अफवाह फैलाई थी। एसपी ने टीम को खुुलासे के लिए पुरस्कृत किया है। अभी इस गैंग का एक सदस्य सत्या फरार है। बताया जा रहा है कि उसी ने मास्टर चाबी का प्रयोग करना सिखाया है। देवा और अमित कचहरी के पास एक जगह सीसीटीवी फुटेज में भी पुलिस को संदिग्ध हालात में दिखे थे। 

करीब एक साल पहले बना गैंग 

बाइक चोरियों के मामले में आरोपियों के परिवारों की आर्थिक हालात ठीक ठाक हैं। देवा के पिता ने पुराने एल्युमिनियम बर्तन नए कर बेचने की फैक्ट्री लगा रखी है। उसका एक बड़ा भाई सऊदी अरब में रहता है। पुलिस के हाथ सबसे पहले चोरी की बाइक के साथ शैलेंद्र कुमार लगा था। उसने रितिक और अमित से बाइक खरीदी थी। देवा और मोहित पटेल आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों मिलकर बाइक चुराने का काम करते थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी के दौरान बाइक खड़ी करने वाले व्यक्ति को एक साथी देखता रहता है। मास्टर चाबी से बाइकों का लॉक खोलकर चुराते हैं। आरोपी मोहित पटेल उर्फ सुनामी का भाई बैंक कर्मी है। अमित मौर्या के परिजन प्रापर्टी का काम करते हैं। इनमें रितिक एसी मैकेनिक है। शैलेंद्र कुमार बाइक खरीददार है। अमित व मोहित के गांव आसपास हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*