मिड डे मील की थाली में मिला कीड़ा, आटा में घुन

चौडगरा। मलवां विकास खंड के अदमापुर प्राथमिक विद्यालय में बीईओ को कई अव्यवस्थाएं मिलीं। मिडडे मील में परोसी गई बच्चे की थाली में कीड़ा और आटे में ढेरों घुन मिले। भोजन की गुणवत्ता खराब दिखी। यूनिफार्म वितरण, रंगाई-पुताई आदि का ब्योरा भी गोलमोल ही रहा। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई।

ग्रामीणों की शिकायत पर बीईओ अनीता शाह सोमवार को लगभग बारह बजे विद्यालय पहुंचीं। बच्चे भोजन कर रहे थे। एक बच्चे की सब्जी में कीड़ा दिखा। आटे में घुन मिलने पर बीईओ का पारा चढ़ा तो रसोइया मुन्नी देवी व रामसखी ने बताया कि आटा जून माह का है। प्रधानाध्यापक के आदेश पर दिया जा रहा है। बीईओ ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता काफी खराब मिली। यूनिफार्म वितरण पूर्ण रूप से नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को फल व दूध का वितरण नहीं किया जाता है। कई ग्रामीण भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। खर्च के व्यय का ब्योरा भी प्रधानाचार्य नहीं दे सकीं। दो अगस्त का डाटा खंगालने पर भी अनियमितताएं मिलीं जहां बच्चों की उपस्थिति संख्या 32 दर्शाई गई, वहीं भोजन व्यवस्था में 40 बच्चों की उपस्थिति थी। कंपोजिट ग्रांट के लिए भेजे गए 25000 रुपये में रंगाई, पुताई, निर्माण संबंधित कोई भी खर्च नहीं दिखाया जा सका। 
बीईओ ने बताया कि यह भी मामला सामने आया कि प्रधानाध्यापक गैर मौजूदगी में सहायक अध्यापकों को चार्ज न देकर दरवाजे में लिखकर अनुपस्थिति चली जाती हैं। उसकी जांच अलग से की जा रही है। बच्चों के खेलकूद के लिए सामान अभी तक नहीं खरीदा गया। अनियमितताओं के साथ सभी जानकारी वीडियो व फोटो जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवेंद्र सिंह को भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया गया है। प्रधानाध्यापक अरुणा दीक्षित के खिलाफ रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि अभयपुर ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय बड़ाखेड़ा में एक माह तक भोजन नहीं बनने का आरोप लग चुका है। जिस पर ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीणों के विरोध के चलते निलंबन भी किया गया था। प्रधानाध्यापक अरुणा दीक्षित का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुधीर सिंह, एनपीआरसी एसबी सिंह, एबीआरसी शैलेंद्र सिंह यादव, एबीआरसी बृजेश सिंह मलवां, संकुल प्रभारी केंदुली ममता सिंह, के साथ पंचायत सदस्य गोरेलाल के साथ ग्रामीण अभिभावक पप्पू, ममता, राम सजीवन , संगीता , धर्मेंद्र , राधेलाल सहित तमाम अभिभावक व ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*