खेत में बिजली गिरने से बेटी की मौत, मां झुलसी

ललौली : थाना क्षेत्र के गंधवाडेरा मजरे अढ़ावल गांव में झमाझम बारिश के बीच खेत में धान की निराई कर रहीं मां-बेटी पर बिजली गिर गई। इससे बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां झुलस गई। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गंधवाडेरा गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबाबू निषाद की पत्नी देवकली 14 वर्षीय बेटी अंकिता के साथ खेतों में काम करने गई थी। इसी बीच झमाझम बारिश के बीच खेत में अचानक बिजली गिर पड़ी। जिसकी चपेट में मां-बेटी आ कर गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास खेतों पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम करने लगे। इसी बीच अंकिता की मौत हो गई। जबकि पुलिस की मदद से उसे देवकली को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बाबत पूछताछ कर राजस्व अधिकारियों को सूचना दी है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*