बेटी की किलकारी पर मां का अभिनंदन

फतेहपुर : यूं तो देश भर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम चलाई जा रही है, लेकिन पंचायती राज विभाग ने बेटियों के संरक्षण की बड़ी रूपरेखा तय की है। अब गांव के किसी भी घर में बेटी के जन्म पर ग्राम पंचायत की तरफ से नवजात बेटी के साथ उसकी मां का अभिनंदन किया जाएगा। माता-पिता परिवारीजन के साथ मिलकर इस दिन को उत्सव की भांति मनाएं, इसके लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी समाज में अब भी बेटी के जन्म पर खुद माता-पिता व परिवारीजन चिता में डूब जाते हैं। बेटी के जन्म पर घर में खुशहाली नजर आए, इसके लिए पंचायती राज विभाग ने जन्मदिन पर अभिनंदन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आनंद सरोज ने कहा कि बेटियां घर व समाज की शान है। बेटियों का लिगानुपात बढ़े, इसलिए हमने एक नई योजना बनाई है। जिसके तहत पंचायत सचिव व प्रधान बेटी के जन्म पर घर जाकर प्रसूता को बधाई देंगे। अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएंगे। घर वालों को उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करेंगे। यह काम समाज से बेटी-बेटा का भेद खत्म करने के लिए होगा।

विभाग ने यह काम किए निर्धारित

-ग्राम पंचायत कन्या के जन्म पर परिवार को उपहार भेंट करेगी।

-ग्राम पंचायत साल में कम से कम एक दर्जन लड़कियों का जन्मदिन मनाएंगी।

-बालिका के जन्म पर उत्सव, माता का अभिनंदन, जन्म पंजीकरण कराया जाएगा।

-जिस ग्राम पंचायत में बालिका अनुपात बढ़ता है उस पंचायत को सम्मानित करेंगे।

-बाल विवाह के लिए प्रधान को जिम्मेदार मानकर कार्रवाई करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*