फांसी के फंदे से झूलता मिला ट्रैक मैन का शव, आरोप

रसूलाबाद रेलवे स्टेशन में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी का शव रविवार सुबह रेलवे कालोनी में फांसी के फंदे से झूलता मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में हत्या की आशंका जताई है।

असोथर थाना क्षेत्र के धोबिन डेरा मजरे कौण्डर निवासी रोशनलाल रसूलाबाद रेलवे स्टेशन में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि रोशन रेलवे स्टेशन की कालोनी में रहता था। रविवार सुबह साथी कमलेश वर्मा कालोनी में पहुंचकर ड्यूटी पर चलने के लिए रोशन को फोन करता रहा लेकिन फोन रिसीव न होने के चलते कमलेश ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी अन्दर से जवाब नहीं मिला। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के सामने कमलेश बाउन्ड्री फांदकर अन्दर पहुंचा तो कमरे का नजारा देख अवाक रह गया। अन्दर फांसी के फंदे से रोशन फांसी के फंदे से झूल रहा था। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां रोशन का शव देख पत्नी नीलम देवी , पुत्र आरुष और पिता कंधई लाल का बुरा हाल हो गया। पिता कंधई ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है।

जेब से निकला सुसाइट नोट

ट्रैकमैन रोशनलाल की जेब से निकले सुसाइट नोट ने अटकलों पर विराम लगा दिया है। बताते हैं के उसके सुसाइट नोट में पेट की बीमारी से तंग आकर व मानसिक संतुलन सही न होने की वजह से आत्महत्या किए जाने की बात दर्शाई गई है, साथ ही पत्नी को नौकरी दिए जाने की बात भी कही गई है। शव की तलाशी के दौरान थाने में निकले सुसाइट नोट के बाद परिजनों ने इसे भी गलत बताते हुए पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*