जलशक्ति अभियान से जुड़े किसान, होगी तरक्की

धाता : शनिवार ब्लाक परिसर में आयोजित कृषि मेला में किसानों को वैज्ञानिकों ने जलशक्ति अभियान से जुड़ने के फायदे बताए। इसमें सिचाई संसाधनों का सही उपयोग होने से लेकर फसल सुरक्षित रखने के उपाय बताए। दूनी आय करने के लिए किसानों को खेतों में नए बीज का उपयोग करने व सहफसली खेती करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में खागा विधायक कृष्णा पासवान के न आ पाने पर भुरचुनी ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। खरीफ कृषि मेला, प्रदर्शनी व कृषक गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिवमंगल सिंह ने मौजूद किसानों को उन्नत बीज, संतुलित रासायनिक खादों के प्रयोग व मशीनों से बीज बुआई व कटाई आदि के बारे में जानकारी दी। उप कृषि सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी बबलू कुमार व अन्य अधिकारियों ने किसानों को कृषि से आय बढ़ाने के तौर-तरीके बताए। कृषि मेला में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मान धन योजना, जल शक्ति अभियान, जैविक खेती के बारे में कृषकों को जानकारियां दी गई। विषय वस्तु विशेषज्ञ अरुण कुमार सिंह, बीटीएम अंबरीश सिंह भदौरिया, प्रभारी धाता हरिशंकर आदि रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*