घूरपुर के उभारी गांव में पकड़ी गई हथियार बनाने वाली अवैध फैक्ट्री
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /घूरपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक अपराध , पुलिस अधीक्षक यमुनापार एवं क्षेत्राधिकारी करछना के नेतृत्व में चलाये गये अभियान व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में थाना प्रभारी घूरपुर , स्वाट टीम प्रयागराज , हमराह चौकी प्रभारी करमा उ .नि .उपेंद्र प्रताप सिंह मय पुलिस थाना हाजा से रवाना होकर चौकी करमा क्षेत्र में रात्रि गश्त में तलाश वारंटी में पटेल चौराहे पर मौजूद थे । उसी समय स्वाट टीम (क्राइम ब्रांच )के उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय मय हमराही पुलिस टीम के साथ आ गये । उसी समय खास मुखबिर ने आकर बताया कि उभारी गांव में अभय राज पुत्र स्व. मोती लाल विश्वकर्मा अपने घर पर ही अवैद्य रूप से शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चला रहा है तथा घर पर ही उसका एक लड़का करन कुमार विश्वकर्मा भी अवैद्य शस्त्र बनाकर सप्लाई करता है । जिस पर थानाध्यक्ष घूरपुर पुलिस टीम के साथ गांव उभारी पहुंच घेराबंदी करते हुए आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए मौके से दो ब्यक्तियों को गिरप्तार किया । बड़ी संख्या में निर्मित और अर्ध निर्मित तमंचे के अलावा हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए । इसके सम्बन्ध में थाना घूरपुर में मु .अ .संख्या 468/19धारा 3/5/25आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033