फतेहपुर ,भारी वारिस से गिरे ग्रामीणों के घर
फ़तेहपुर। हसवा वि.खं.क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमलामऊ मे गरीबी से अपने बच्चों का पालन पोषण करने वाला गरीब उज्जैन चन्द्र गोस्वामी का कच्चा मकान बीती 21/08/19 की भारी बारिश से कच्ची छत सहित दीवारों में भीषण शीलन आजाने से अगले दिन 22/08/19 को प्रातः लगभग 8:00बजे अचानक पूरी दीवारें छत सहित नीचे बैठ गई।ऐसी दशा मे लोगों को जान बचाकर भागना ही उचित लगा ।जिससे लोगों ने आनन फानन अपनी जान तो बचा ली ,किन्तु जरूरत की कोई भी सामग्री बचाने में कामयाब नहीं हो सके।जिसमे खाने पीने का सारा सामान मय बर्तनों के चारपाई सहित ओढने बिछाने व पहनने के सारे कपडे मिट्टी पलीत हो गये।जिसकी खबर अभी तक जमलामऊ ग्राम प्रधान राजकुमार यादव जी को नही चली और न ही प्रधान जमलामऊ ने खबर लेना उचित समझा कि जिससे किसी गरीब की दैवीय आपदा प्रबंधन के द्वारा कुछ मदद ही करा दी जाये।मौके पर उपस्थित ग्रामीणों व परिवारी जनों का कहना है कि प्रधान जी द्वारा इस समय अपनी पूर्ण उदासीनता के चलते कार्य कराया जा रहा है।उज्जैन गोस्वामी का परिवार आठ लोगों का है ।जिसमें इनके पास न खेती है न वाडी़ है।मजदूरी से परिवार का गुजर बसर होता है. सर छिपाने के लिए एक छोटा सा कच्चा मकान था वह भी गिर गया।
गरीब के आसियाने का कोई ठिकाना ही नही रहा।परिवार में उज्जैन की उम्र 65वर्ष पत्नी की उम्र लगभग 55वर्ष। पुत्रगण विनोद कुमार30वर्ष पत्नी विनीता लगभग 25वर्ष प्रमोद 25 वर्ष पत्नी काजल लगभग 20वर्ष जबकि दो सताने नाबालिग है।बेटा अनोज की उम्र लगभग 15वर्ष तथा बेटी दुर्गावती की उम्र लगभग 17 वर्ष है।ये सभी इसी घर मे गुजर करते थे।लेकिन आज वह भी सहारा छूट गया।अब अगर प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ बिना घूस खोरी के मिल जायेगा तो परिवारी जनो का कहना है कि फिर समस्त अधिकारियों की सत्ता धारियों सहित जय जयकार मनायेंगें अन्यथा घुटघुट कर मरने को मजबूर हो जायेंगे।
रिपोर्ट..श्रवण कुमार तिवारी ब्यूरो चीफ फतेहपुर।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033