शिलान्यास पत्थर तोड़ने में 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जहानाबाद : छात्रावास निर्माण के लिए कारागार राज्य मंत्री व डीएम के द्वारा आधार शिला रखने का लगाए गए पत्थर को तोड़ दिया गया। इस पर 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जहानाबाद थाने के रनूपुर गांव में स्थित मिश्रीलाल मेवालाल इंटर कालेज में की जमीन पर छात्रावास निर्माण के लिए कारागार राज्य मंत्री को डीएम की मौजूदगी में आधार शिला रखनी थी। इससे पहले ही आधार शिला के लिए लगाए पत्थर को पड़ोसी गांव बुढ़वा के संतोष कुमार सचान, परशुराम, वेद प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, दिनेश सचान व 20 अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। विद्यालय के प्रबंधक श्याम कुमार की तहरीर पर सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*