गंगा नदी का बढ़ना जारी, यमुना सिमटती जा रही

फतेहपुर। गंगा नदी का अभी भी बढ़ना जारी है। चौबीस घंटे में 110 सेमी जलस्तर बढ़ा है। अब गंगा का पानी 99.380 मीटर पर बह रहा है। इसके बाढ़ का असर पांडु नदी में दिखाई दे रहा है। अभी तक किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। तटवर्ती गांव के लोग बाढ़ को लेकर चिंतित हैं। वहीं यमुना नदी सिमट कर सीमित दायरे में पहुंच गई हैं। तिरहार के गांव को जाने वाले रास्ते भी खुल गए हैं। आवागमन शुरू हो गया है।

गंगा नदी का जलस्तर 99.270 मीटर से 99.380 मीटर पर पहुंच गया है। जो 24 घंटा में 110 सेमी ऊपर आया है। हालांकि गंगा नदी के रौद्र रूप से किसी प्रकार का अभी तक नुकसान नहीं है, लेकिन गंगा नदी का पानी पांडु नदी उफान मार रहा है। औंग प्रतिनिधि ने बताया कि बेरीनारी, रामघाट, बेनीखेड़ा, बिंदकी फारम, जाड़े का पुरवा, सदनहा, काली कुंडी, मल्लूखेड़ा, बड़ा खेड़ा, नयाखेड़ा, दरियापुर, कटरी, दरियापुर बांगर, बमोरी खेड़ा, मदारपुर, औसेरी खेड़ा इस नदी के तट पर बसे हैं। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि दो फुट पानी और ऊपर आ जाए तो खेतों भर जाएगा। वहीं यमुना नदी का पानी 24 घंटा में फिर 91 सेमी कम हो गया है। जो 95.57 मिमी से घट कर 94-66 मीटर पर पहुंच गया है। तीन दिन से पानी घटने से यमुना नदी औसत में पहुंच गई है। तिरहार के गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग भी खुल गए हैं। लोगों का आवागमन शुरू हो गया है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*