तेज बारिश होने से गरीबो हुवे बे घर

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज । ग्राम सभा बीकर थाना घूरपुर तहसील बारा के बीकर ग्राम के निषाद बस्ती के विनोद निषाद का 22 की रात तेज बारिश से कच्चा मकान गिर गया जिसमे छः सदस्य रहते थे । विनोद निषाद पुत्र शिवप्रसाद, ननकी देवी पत्नी विनोद निषाद,विश्वनाथ पुत्र विनोद निषाद, शिवनाथ पुत्र विनोद, विकाश पुत्र विनोद, अभिनाश पुत्र विनोद, उर्मिला पुत्री विनोद, जिसकी पिछले 2017 मे सादी हुई थी और अपने ससुराल मे है ,22 की रात को जैसे ही पूरा परिवार खाना खाने के बाद सोने को तैयार हुए तभी तेज बारिश होने लगी नींद लगी नही कि घर गिरना शुरू हो गया तो सभी परिवार के सदस्य आनन फानन सामान का फिक्र न करते हुए सभी बाहर भागकर जान बचाई , बाहर होने के बाद एक छोटी सी पन्नी मे पूरा परिवार रात बिताया ऐसी घटना कहीं न कहीं प्रधान मंत्री आवास  योजना की पोल खोल रही है ,यह परिवार पिछले 10 वर्षों से लगातार प्रधानों के पास आवास के लिए चक्कर काट रहा है लेकिन आज तक इनको आवास नही मिला है, क्या इनको आवास तभी मिलेगा जब इनमे से किसी की जान जाएगी तभी आवास  मिलेगा, यह परिवार बेहद गरीब है यह बालू मजदूर हैं सरकार ने बालू का काम अवैध बताकर बंद कर दिया है जिससे पूरे इलाके मे लोग भुखमरी के कगार पर हैं,यह परिवार अपना व बच्चों का जीवन यापन करने के लिए रिक्सा टाली चलाकर पेट भर रहा था,और अब बेघर भी हो गया है और गरीबों का जीवन कैसे बीतेगा।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*