गबन के आरोपियों की बिना नंबर की सफारी सीज

फतेहपुर। जीएमआर कंपनी की मिलीभगत से साथी कांट्रैक्टर को ठगने और जीएमआर के प्रोजेक्ट मैनेजर को धमकाने के मामले में आरोपी सगे भाइयों की बिना नंबर की सफारी(वाहन) पुलिस ने सीज की है। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

बता दें कि शहर के राधानगर निवासी महेश कुमार सिंह ने जीएमआर कंपनी के अधिकारियों और पाटर्नर अनिल कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता पर करीब साढ़े चार करोड़ के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, जीएमआर के प्रोजक्ट मैनेजर श्रीकांत की ओर से कुछ दिनों बाद अनिल गुप्ता, राजू सिंह समेत कई पर धमकी, सादे कागजातों में हस्ताक्षर बनवाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में कल्यानपुर पुलिस ने राजू सिंह ठेकेदार को गिरफ्तार किया था। ठेकेदार पकड़े जाने के बाद मेडिकल पर चल रहे हैं। प्रकरण में बुधवार शाम को बिना नंबर सफारी कचहरी में खड़ी होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। चौकी इंचार्ज विंध्यवासिनी तिवारी ने सफारी को सीज किया। चालक ने पुलिस को सफारी का मालिक अनिल कुमार गुप्ता को बताया है। इस सफारी का रजिस्ट्रेशन नहीं है। करीब दो साल से बिना नंबर की सफारी से आरोपी के घूमने की चर्चा सामने आई है। चर्चा रही अनिल गुप्ता सफारी पकड़े जाने के बाद कचहरी से भाग निकला है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*