जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की कन्वर्जेन्स प्लान की बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
लापरवाह एवं निष्क्रय आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कार्य में सुधार करने के निर्देश-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानुचंद्र गोस्वामी ने संगम सभागार में छः विभागों की कंवर्जेंस मीटिंग की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि हर हाल में महीने के 25-30 तारीख के बीच वीएचएनडी की ड्यू लिस्ट अवश्य तैयार कर ले और 30 तारीख को मेरे सामने सभी के हस्ताक्षर के साथ प्रस्तुत करें। उन्होने कहा कि आशा, आंगनवाड़ी के सिंगनेचर के बाद एएनएम फारवर्ड करेंगी, जिसपर सीडीपीओ और एमवाईसी के हस्ताक्षर होंगे। उन्होंने कड़े शब्दों में निर्देश दिये कि 30 तारीख तक जिसकी ड्यू लिस्ट नहीं तैयार होंगी, उसके खिलाफ खख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि वीएचएनडी की एक से ज्यादा ड्यू लिस्ट नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी महोदय ने आईसीडीएस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की फील्ड में ड्यूटी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दिसम्बर तक लापरवाह और निष्क्रय आंगनवाड़ी कार्यकत्री की एक सूची तैयार करें और उन्हें अपने कार्य पद्धति में सुधार करने का एक मौका प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी उनकी कार्य पद्धति में सुधार नहीं आता है तो उनके सेवामुक्ति की नियमानुसार कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिये कि सीडीपीओ की एक वाट्सएप ग्रुप बनाये जिससे उनके प्रतिदिन की गतिविधि की मानीटरिंग की जा सके तथा लापरवाह एवं निष्क्रय अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि आईसीडीएस विभाग की समीक्षा बैठक में आगनवाड़ी केन्द्रो की शौचालय व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उन विद्यालयों की सूची तैयार करें जो किसी विद्यालय के साथ सम्बद्ध है। वहां पर शौचालय की स्थिति से अवगत कराये।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033