गैस में खाना बनाते समय लगी आग, छह घर जले

बिंदकी। गैस में खाना बनाते समय आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के दो घंटे बाद आग में काबू पाया। रास्ता न होने के कारण दमकल मौके तक नहीं पहुंच पाई। आग की लपटो में एक सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया जबकि दूसरा छोटा सिलिंडर भी जल गया। आग से छह घर और गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। तहसीलदार प्रमेश श्रीवास्तव ने घटनास्थल का जायजा लिया।

कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव में शुक्रवार की रात सुनील कुमार की पत्नी कृष्णा देवी घर में गैस चूल्हे में खाना बना रही थी। तभी उसका ध्यान रो रहे अपने बच्चे पर चला गया और वह अपने बच्चे को चुप कराने चली गई। इसी बीच गैस चूल्हे से आग लग गई। महिला के आते-आते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। झोपड़ीनुमा घर होने के कारण आग लग गई। ग्रामीण बुझाने का प्रयास करते, तब तक लपटों ने कमलेश कुमार, सजोले, नन्हें, जुगनू, घूरू के घर को घेरे में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल पहुंची, लेकिन रास्ता ने होने के कारण गांव के अंदर नहीं जा पाई। उधर, ग्रामीणों ने पास के तालाब से पानी लाकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक छह घरों की गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई । घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया सूचना पर तहसीलदार प्रमेश श्रीवास्तव हल्का लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया तथा नुकसान का आंकलन कराया। अग्निकांड की जानकारी मिलने पर पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक दरवेशाबाद पहुंचे। पूर्व मंत्री को देखते ही अग्नि पीडितों का दर्द छलक पड़ा और उन्होंने अपना दर्द बयां किया। पूर्व मंत्री ने आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*