मेरठ पुलिस से पति ने लगाई गुहार, कहा- खाने में केवल लड्डू देती है पत्नी

एक शख्‍स की कुछ दिनों पहले अचानक तबीयत खराब हो गई थी. इलाज से फायदा नहीं हुआ तो उसकी पत्‍नी किसी तांत्रिक के पास चली गई. तांत्रिक ने पति को सिर्फ लड्डू खिलाने की सलाह दी है.

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में इन दिनों परिवार परामर्श केंद्र में अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं, जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे. दौराला निवासी एक पत्नी किसी तांत्रिक के कहने पर अपने पति को खाने के लिए सिर्फ लड्डू दे रही है. इससे महिला का पति बेहद परेशान है और उसने परिवार परामर्श केंद्र में मदद की गुहार लगाई  है. महिला की शादी बिजनौर के शख्स से 10 साल पहले हुई थी. दोनों के तीन बच्चे हैं.

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले अचानक पति की तबीयत खराब हो गई. इलाज से फायदा नहीं हुआ तो महिला किसी तांत्रिक के पास चली गई. तांत्रिक ने पति को सिर्फ लड्डू खिलाने की सलाह दी. वह भी सुबह चार और शाम चार बजे से पहले. शख्‍स ने बताया कि पत्नी से खाना मांगने पर बार-बार खाने के लिए सिर्फ लड्डू मिलता है.

इससे पति परेशान है. इस अजीब मामले को लेकर परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर भी हैरान हैं. उनका कहना है कि यहां पति-पत्नी के बीच टूटते रिश्तों को जोड़ा जाता है, अंधविश्वास का इलाज नहीं होता है. फिलहाल इस अजीबोगरीब मामले को सुलझाने के लिए परामर्श केंद्र के अधिकारी मंथन कर रहे हैं.


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*