एमडीएम में हेराफेरी पर दर्ज होगा मुकदमा
फतेहपुर : मिड-डे मील में लापरवाही पर अब प्रधानाध्यापक, शिक्षक और शिक्षामित्रों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक ने पिता के नाम सहित सभी का डाटा मांगा है। एक सप्ताह के अंदर इसे अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शासन स्तर पर इसकी मॉनीटरिग ऑनलाइन सिस्टम से हो रही है, इसमें कितने छात्रों ने भोजन किया इसकी रिपोर्ट भेजी जाती है। इसके बावजूद एमडीएम में हेराफेरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए प्राधिकरण निदेशक ने आदेशित किया है विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, शिक्षामित्र का नाम उनके पिता का नाम और ज्वाइनिंग तिथि को ऑनलाइन अपडेट किया जाए। बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक डाटा अपडेट होने के बाद किसी भी लापरवाही या हेराफेरी की स्थिति में दोषियों पर मुकदमा दर्ज कराने में आसानी होगी।
सवित्त विद्यालय : 72
परिषदीय विद्यालय : 2650
मदरसा विद्यालय : 6
लाभान्वित बच्चे : 2,54,678
- मध्याह्न भोजन प्राधिकरण द्वारा विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्रों का ब्योरा मांगा है। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तीन दिन के अंदर डाटा भेज दें। इसके बाद उन्हें एक शपथ पत्र भी देना होगा कि उनके कार्यक्षेत्र में सभी विद्यालयों का डाटा ऑनलाइन दर्ज करा दिया गया है।
- शिवेंद्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033