ट्रक में बाइक सवार घुसे युवक की मौत

बकेवर(फतेहपुर)। चौडगरा घाटमपुर मुगलमार्ग हाईवे पर रविवार दोपहर अचानक चालक के ट्रक में इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा अनियंत्रित बाइक सवार परिवार जा भिड़ा। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। उसकी पत्नी, साला, छह माह की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई हैं। तीनों को कानपुर रेफर किया गया है। रफ्तार तेज होने के कारण बाइक चालक का हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया है।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव निवासी शिव पूजन कोरी (23) किसान था। उसकी डेढ़ साल पहले शादी कानपुर जिले के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के देवमनपुर निवासी पूजा देवी (20) के साथ हुई थी। वह पत्नी,बेटी साक्षी (6माह), और रिश्ते में साले रितिक (18) निवासी मोहद्दीपुर थाना हुसैनगंज को बाइक से लेकर ससुराल रक्षाबंधन में गया था। ससुराल से दोपहर को वापस घर लौट रहा था। बकेवर थाना क्षेत्र के नामामऊ के पास बाइक सवार के आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार ट्रक के पीछे से जा भिडे। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। हाईवे पर बाइक दूर जा गिरी। ट्रक से सारे लोग भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने मौके पर शिव पूजन को मृत पाया। रितिक, पत्नी पूजा, बेटी साक्षी को जिला अस्पताल लाया गया। तीनों के सिर, चेहरे में गंभीर चोट आई हैं। शिवपूजन के फुफेरे भाई पवन ने बताया कि तीनों घायलों की हालत नाजुक है। उन्हें कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। नर्सिंग होम के डाक्टरों ने जवाब दे दिया है। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि ट्रक चालक पकड़ा गया है। परिजनों के आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

आठ साल के भाई का था एकमात्र सहारा 
हुसैनगंज के कठेरवा निवासी शिवपूजन परिवार को इकलौता सहारा था। उसके पिता महावीर की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसके जन्म लेते ही मां की मौत हो गई थी। पिता ने दस साल पहले दूसरी शादी की थी। आठ साल पहले शिवपूजन की दूसरी मां से छोटा भाई प्रकाश पैदा हुआ था। प्रकाश के जन्म के बाद दूसरी मां की भी सांसे थम गई। दूसरी मां की मौत के बाद से पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं है। ऐसे में शिवपूजन भाई का एक मात्र सहारा था। किसी तरह से अब उसकी जिंदगी पटरी में आई थी, लेकिन हादसे ने जिंदगी छीन ली।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*