डा .भीमराव अंबेडकर छात्रावास रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज । विकास भवन कर्मचारी महासंघ के सौजन्य से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डा .भीमराव अम्बेडकर छात्रावास चांदपुर सलोरी प्रयागराज मे श्री अरविंद सिंह आईएएस मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ । शिविर में छात्रावास के भारी संख्या में छात्र उत्साह के साथ उपस्थित रहे । जहां 43 छात्रों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया । कार्यक्रम में छात्रों के साथ श्री प्रवीण कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रयागराज ने भी छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए स्वयं रक्तदान किये । रक्तदान के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने अपने करकमलो द्वारा जिला समाज कल्याण सहित सभी रक्तदाता छात्रों को प्रशंसा प्रमाण पत्र भी वितरित किया छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती स्वप्ना ने कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था बहुत ही अच्छे ढंग से किया था । कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन कर्मचारी के अध्यक्ष श्री नरसिंह , महामंत्री श्री रामचन्द्र यादव '' रानू '' , मंत्री एवं जनपदीय कोषाध्यक्ष श्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा किया गया । महासंघ ने अपनी तरफ से समस्त रक्तदाताओ को अनार के जूस की भी व्यवस्था की थी । कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी रक्तदाता छात्रों एवं व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए इस तरह के सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम को करते रहने के लिये प्रेरित किया । महासंघ के अध्यक्ष श्री नरसिंह जी द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी छात्रों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया ।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033