कृषि निवेश मेला एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया
अरूण विश्वकर्मा
मेंजा,प्रयागराज: मांडा ब्लाक में दिन बुधवार को ब्लॉक सभागार में कृषि सूचना तंत्र के सुरढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय खरीफ कृषि निवेश मेला २०१९-२० के मद्देनजर एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मांडा ब्लाक के विकास खंड अधिकारी प्रयागराज से चलकर आए कृषि वैज्ञानिक टी.डी मिश्रा कार्यक्रम के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत प्रत्येक किसान को पेंशन देने का प्रावधान है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के किसान भाइयों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ।और उन्होंने खरीफ फसल को रोग मुक्त और अधिक से अधिक पैदावार के लिए वैज्ञानिक विधियों को विस्तार रूप से बताया। ताकि किसान भाई अच्छी से अच्छी पैदावार करके अच्छा मुनाफा कमा सकें ।और वहीं पर कृषि वैज्ञानिक मनीष केसरवानी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से किसान भाइयों को कीटनाशक दवाइयां और उस में उपयोग होने वाले कृषि उपकरण सरकार कई योजनाओं के माध्यम से किसान भाइयों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है। जिसका फायदा किसान भाइयों को लेना चाहिए ।और उन्होंने तमाम तरह के फसलों को बीमारी मुक्त बनाने के कई कीटनाशक दवाइयों का उपयोग करने के तरीकों को विस्तार रूप से बताया इस बीच बीच में ग्रामीण अंचलों से आए किसान भाइयों ने अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान के बारे में भी वार्तालाप की वहीं पर बीज गोदाम प्रभारी अरविंद उपाध्याय गोष्टी के समापन पर बोलते हुए ।सभी किसान भाइयों को वैज्ञानिक विधि के द्वारा खेती कर अच्छा मुनाफा और अच्छा पैसा कमाया जा सकता है ।बीटीएम राम अवध ने भी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि ।कम लागत में वैज्ञानिक विधि द्वारा अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है ।इस गोष्ठी में मुख्य रूप से कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी और ब्लॉक के कर्मचारी और ग्रामीण अंचलों से आए किसान भाइयों ने इस गोष्टी के माध्यम से नई नई जानकारियां प्राप्त की।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033