लोकसभा सांसद डॉ रीता बहुगुणा ने आदर्श स्मारिका का विमोचन किया

प्रयागराज: लायंस क्लब इलाहाबाद का 30 वा शपथ समारोह का आयोजन होटल विलास में संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन प्रयागराज से लोकसभा सांसद डॉ रीता बहुगुणा ने किया। व मुख्य अतिथि के रूप में मंडला अध्यक्ष डॉ०क्षितिज शर्मा इस अवसर पर वर्ष 2019 20 नई टीम का शपथ ग्रहण कराया गया। अध्यक्ष लायंस डॉ० उमा जयसवाल व सचिव सुनीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष शारदा सिंह व 14 नए सदस्यों को उप मंडल अध्यक्ष लायंस चैतन्य पांड्या व  लायंस  डॉ आर के एस चौहान ने शपथ ग्रहण कराया| तत्पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर लायंस जगदीश गुलाटी ने लायंस क्लब के बारे में विस्तार रूप से परिचित कराया| लायंस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष डॉ ० लायंस बालकृष्ण पांडेय  मैं समारोह में पहुंचे समस्त अतिथियों व सदस्यों का स्वागत किया| तत्पश्चात प्रयागराज से लोकसभा सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी  आदर्श स्मारिका का विमोचन किया उसके बाद उन्होंने लायंस क्लब के   14 नए सदस्यों को  अवार्ड  व  पेन देकर सम्मानित किया गया| समारोह का समापन लायंस सचिव सुनीता मिश्रा ने बोलते हुए कहा कि लायंस क्लब प्रयागराज के   तीस वा| शपथ समारोह में पहुंचे समस्त मुख्य अतिथि व समस्त गणमान्य लोगों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद  प्रस्तुत किया|

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*