संचारी रोगों से बचाव के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई
मेजा/प्रयागराज: मेजा तहसील के मांडा ब्लॉकके राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिघिया मांडा प्रयागराज में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी इंदु त्रिपाठी के अगुवाई में दिनाक:३१/७/१९ को जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसके माध्यम से आसपास ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव एवं सुरक्षा रोगों के कारण व रोगों के रोकथाम और साफ-सफाई शौचालय का प्रयोग आदि के बारे में जन जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। यह रैली विद्यालय से शुरू होकर आसपास गांव के बस्तियों में हो से होकर विद्यालय में रैली का समापन हुआ। इस जन जागरूकता रैली के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओ वे समस्त शिक्षक गण और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाए और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
-अरुण विश्वकर्मा की रिपोर्ट

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033