जीएसटी के समाधान योजना का कोड बदलने से बढ़ी मुश्किलें

फतेहपुर। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के समाधान योजना का कोड बदल देने से व्यापारियों की मुश्किल बढ़ गई हैं। व्यापारियों का समय से टैक्स नहीं जमा हो पा रहा है। उन्हें लेट फीस भी देनी पड़ रही है। साफ्टवेयर अपडेट न होने से यह दिक्कत आ रही है।

बता दें कि जीएसटी समाधान योजना के तहत अभी तक इसका कोड जीएसटी आर 4 था लेकिन 15 जुलाई को इसका कोड बदलकर सीएमपी 08 हो गया है। कोड तो बदल गया लेकिन साफ्टवेयर अपडेट न होने से लिंक नहीं खुल रहा। व्यापारियों को टैक्स अदायगी में असुविधा हो रही है। कर अधिवक्ता सुधाकर अवस्थी व प्रशांत कुमार ने बताया कि कोड बदलने के बाद लिंक खुल नहीं रहा जिससे व्यापारियों का रिटर्न नहीं भर पा रहे हैं। हालांकि अंतिम तिथि 31 अगस्त हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*