ललही माता का व्रत रख, विधि-विधान से किया गया पूजा अर्चना

अरुण विश्वकर्मा संवाददाता
मेजा (प्रयागराज)। मेजा तहसील के ग्रामीण अंचलों की महिलाओं के लिए बुधवार का दिन काफी अहम रहा। इस दिन महिलाओं ने पुत्रों की मंगल कामना के लिए महिलाओं ने सिंगार के साथ ललही माता का व्रत कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गया। भादो मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी के दिन संपूर्ण उत्तर भारतीयों की महिलाएं अपने पुत्र की मंगल कामना और दीर्घायु के साथ सुख शांति के ललही छठ का व्रत किया जाता है इस मौके पर महिलाएं पूर्णता है सिंगार कर कुस एवं फलास और क्षरवेरी को मिट्टी में गाड़ दिया जाता है ।क्षेत्र की समस्त महिलाएं मिलकर विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करती हैं। और अपने पुत्र के जीवन मंगल के लिए प्रार्थना करती हैं ललही छठ माता को प्रसाद के रूप में महुआ चढ़ाया जाता है। समस्त महिलाओं के द्वारा रोचक कथाएं भी कही जाती हैं। इस तरह मेजा के ग्रामीण अंचलों की महिलाओं ने ललही छठ का पर्व मनाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*