पीलिया व टायफाइड पीड़ितों की लंबी कतार

फतेहपुर : तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच बारिश से संक्रामक बीमारियां पांव पसार रही हैं। शहर से गांव तक बजबजाती नालियों की सफाई न होने और दूषित खानपान से वायरल फीवर बढ़ रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में पीलिया, टायफाइड व डायरिया ग्रसित मरीजों की लंबी कतार लगी रही। खून जांच में वायरल फीवर के साथ मरीजों के प्लेट्लेटस कम होने की रिपोर्ट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

118 बेडों वाले पुरुष अस्पताल ऐसे मरीजों से भरा पड़ा है। हालत यह है कि ओपीडी में मरीजों की भीड़ सुबह 9 बजे से लग जाती है। लाइन में लगे मरीज घनश्याम सिंह व रईस अहमद का कहना था कि दो दिन से उनके शरीर में काफी दर्द हो रहा है और रात को तेज बुखार चढ़ आया। इस पर वह खून जांच कराकर डॉक्टर से दवा लिखाने आए हैं।
फिजिशियन डॉ. अरविद सचान व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मूलचंद्र का कहना था कि तापमान के उतार-चढ़ाव से वायरल फीवर के साथ डायरिया के मरीज भी आ रहे हैं। दूषित खानपान से पीलिया रोगी भी बढ़ रहे हैं। इसलिए पानी उबालने के बाद ही सेवन करें। दूषित खानपान से बचे। घरों के आसपास जलभराव न होने दें क्योंकि बारिश व जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। सीएमएस डा. प्रभाकर का कहना था कि इस समय वायरल फीवर व टायफाइड के रोगी बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में दवाएं पर्याप्त हैं। कहा कि वार्ड में अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था भी करा दी गई है। कहा कि प्रत्येक ध्ओपीडी सुबह से अपराह्न तक खुल रही है और डॉक्टर मौजूद रहते हैं। डॉक्टर की सलाह

. मकान के पास जलभराव न होने दें

. रात को मच्छरदानी लगाकर ही सोएं

. तेज बुखार आने पर तुरंत अस्पताल आएं

. प्लेट्लेटस कम होने पर कतई न घबराएं

. पीलिया होने पर चिकनाई वस्तु न खाएं

. डायरिया होने पर डॉक्टर से मिले

. पानी उबालने के बाद ठंडा कर पिएं

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*