योगी सरकार के कर्मचारी ऐसे उप स्वास्थ्य केंद्र में कैसे होगा इलाज जहां पर डॉक्टर न रहने पर बांधी जाती है गाय और भैंस
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /माण्डा । माण्डा उप स्वास्थ्य केंद्र सैबसा मे अगल बगल बांधी जा रही गाय । यह स्थिति है उप स्वास्थ्य केंद्र की जो कि खुद बीमार है जिस पर किसी भी अधिकारियों की नजर नही पड़ रही है । यहां कई गांव की आशा आती है।और महिलाओं का प्रसव कराया जाता है । मांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाला उप स्वास्थ्य केंद्र सैबसा कई वर्षों के बाद आई (ANM )आरती सरोज आती हैँ । लेकिन यहां उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने गाय और बछड़े बांधी जाती है और पानी की व्यवस्था न बिजली की व्यवस्था न सफाईकर्मी नही आते रास्ते में कीचड़ रहता है।आशा और महिलाओं को आने जाने में परेशानी होती है ।कई बार प्रधान एवं अधिकारियों से कहा गया लेकिन नही हो रहा काम ।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033