तीन सैकड़ा छात्रों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम ने सोमवार को एक इंटर कालेज में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जहां डाक्टरों ने कालेज के करीब तीन सैकड़ा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराईं।
कस्बा स्थित स्वामी चंद्रदास इंटर कालेज में सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम पहुंची। जहां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर करीब तीन सैकड़ा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान सभी का वजन की लंबाई नापी गई और ब्लड की जांच भी की गई। कुछ छात्रों में खून की कमी पाए जाने पर छात्रों को सचेत रहने और खान-पान की सलाह भी दी गई। डा. आनंद ने छात्र-छात्राओं को पोषण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संतुलित भोजन करना है, तभी उचित पोषण होगा और शरीर में खून की कमी भी नहीं होगी। वहीं ब्लड जांच कर रहे डा. रिजवान और डा. शहबान ने भी छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि किस प्रकार से खून की कमी को खानपान से दूर किया जा सकता है। डा. विमल ने छात्र-छात्राओं को संक्रामक बीमारियों से बचने की सलाह दी और बारिश के इस मौसम में इन लोगों से बचने के उपाय भी बताए। इस मौके पर डा. अन्नपूर्णा, डा. विजय कुमार, डा. एके श्रीवास्तव सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033