जहरखुरानी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

जीआरपी ने भोर पहर प्लेटफार्म नम्बर दो व तीन के पूर्वी छोर से जहरखुरानी गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करके उसके पास से नशीले पाउडर व चोरी की नगदी तथा मोबाइल बरामद किया है। शुक्रवार भोर पहर एसआई इमरान खान हमराही अतुल सिंह व अमित कुमार के साथ प्लेटफार्म नम्बर दो व तीन पर संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। तभी प्लेटफार्म के पूर्वी छोर पर एक संदिग्ध युवक नजर आया। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से डायजापाम, मोबाइल व नगदी बरामद हुई। एसओ अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि पकड़ा गया उदय गुप्ता उर्फ लाला निवासी राइपुर थाना खखरेरू शातिर किस्म का अपराधी है। बताया कि पकड़े गए शातिर के पास से 115 ग्राम नशीला डायजापाम पाउडर, मुकदमे से संबंधित दस हजार की कीमत का मोबाइल सात सौ रुपए नगद व दूसरे मुकदमें से संबंधित 1430 रुपए की नगदी बरामद की है। बताया कि लाला ट्रेन यात्रियों को बातों में फंसाने के बाद खाने पीने के सामान में नशीला पाउडर मिला देता था और यात्रियों के बेहोश हो जाने पर उनका सामान लेकर फरार हो जाता था।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*